खबर पल पल की

July 3, 2025 9:11 pm

खबर पल पल की

July 3, 2025 9:11 pm

भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित

बीबीनगर। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) अराजनैतिक संगठन की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सिंभावली शुगर मिल के मैनेजर भी मौजूद रहे। मंगलवार को भाकियू (लोकहित) की मासिक पंचायत सहकारी संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार व किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में सिंभावली शुगर मिल के केन डेवलपमेंट मैनेजर कुशल वीर सिंह भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने बताया कि किसानों को कुशलवीर सिंह ने गन्ने में आ रही बीमारी और उसकी रोकथाम के विषय में भी अहम

Read More »

पंचायत घर में पशु बांधने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम थाना गांव में बुधवार दोपहर पंचायत घर को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत घर में पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना गांव में स्थित पंचायत घर में एक पक्ष द्वारा अपने पशु बांधने को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों के बीच पहले

Read More »

अवैध रूप से लगा रहे कपड़े की दुकानें, व्यापारियों में रोष

बीबीनगर। यूपी के जनपद बुलंदशहर के कस्बा बीबीनगर में स्याना रोड पर रेडीमेड व कपड़ो की अवैध रूप से लग रही दुकानों से व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी स्याना को ज्ञापन भेजकर अवैध रूप से लग रही दुकानों को हटवाने व भविष्य में अनुमति न देने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाउपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ठेकेदार ने बताया कि बीबीनगर कस्बे में दशकों से सब्जी की दो साप्ताहिक पैठ मंगलवार व शुक्रवार को बस स्टैंड पर लगाई जाती है। मंगलवार को स्याना

17
Default choosing

Did you like our plugin?

पंचायत घर में पशु बांधने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम थाना गांव में बुधवार दोपहर पंचायत घर को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत घर में पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना गांव में स्थित पंचायत घर में एक पक्ष द्वारा अपने पशु बांधने को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष की रजनी देवी पत्नी रविन्द्र सिंह घायल हुईं, वहीं दूसरे पक्ष से शीलेंद्र पुत्र बालिस्टर और उनकी पत्नी ओमा देवी को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजन घायल अवस्था में तीनों को लेकर थाना

दुकान में चोरी करते चोर को दुकानदार ने पकड़ा

–ग्राहक बनकर आए युवक ने गल्ले से नगदी चोरी की, चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद। स्याना। नगर के बुगरासी रोड स्थित किराना स्टोर की दुकान पर एक युवक ने दुकानदार के गल्ले से नकदी चोरी कर ली लेकिन दुकानदार की सतर्कता से चोर पकड़ा गया। नगर के बुगरासी मार्ग स्थित आदीप किराना स्टोर पर बुधवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने दुकानदार को सामान लेने को लेकर बातों में उलझाकर गल्ले से नकदी चोरी कर ली। नजर पड़ते ही दुकानदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चोर को पकड़ लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदार ने चोर को छोड़ दिया। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 1 0

चूल्हे पर रोटी बनाने वाली माताएं अब गैस पर खाना बना रही

बुलंदशहर। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विशेष अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उसके उपरांत विराट फार्म हाउस पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। बुलंदशहर के लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पूर्व मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया लोकसभा सांसद भोला सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रोफेशनल मीट में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया रहे एवं विशिष्ट अतिथि बुलंदशहर लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह भाजपा क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया। प्रोफेशनल मीट में आए प्रबुद्ध

बीबीनगर में विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिले पूर्व अध्यक्ष

बीबीनगर। नगर पंचायत बीबीनगर में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर पूर्व अध्यक्ष व स्याना विधायक ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। वहीं, प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने भी कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। शनिवार को बीबीनगर के पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेश कुमार व स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, सभासद शिवा शर्मा ने लखनऊ स्थित कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बीबीनगर के नवीन भवन के निर्माण, वन विभाग की खाली पड़ी भूमि को नगर पंचायत को दिलाने व कस्बे के सीमा विस्तार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने जल्द विकास कार्यों को हरी झंडी देने का आश्वासन दिया। 1 0

भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी नेताओं का पुतला फूंका

बीबीनगर। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। आयोजन डीएवी फ्लाईओवर के नीचे किया गया, जहां भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि देश का कानून सबके लिए समान है और भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ये देश का दुर्भाग्य है जिस पार्टी पर देशवासियों ने विश्वास कर देश की बागडोर सौंपी, उसी पार्टी ने देश की जनता की सम्पत्ति को सरकार में रहकर अपनी निजी सम्पत्ति बना लिया। ये कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी नीति का जीता जागता

जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा रबी वर्ष 2024-25 के गेहूं क्रॉप कटिंग का किया गया निरीक्षण

–जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन –किसानों को नहीं होने दी जायेगी कोई भी समस्या कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज तहसील कासगंज क्षेत्र के विकास खण्ड सोरों के ग्राम होडलपुर के खेत में पहुंच कर रबी वर्ष 2024-25 के गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर जिले में गेहूं की फसल के उत्पादन का औसत चैक किया। जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम होडलपुर के किसान विपिन कुमार ने अपने खेत की क्षेत्रफल में लगे गेहूं की फसल को काटकर जब गेहूं निकाला जिसका वजन 21.225 किलोग्राम रहा। फसल कटाई के दिन गांव में प्रयोगाधीन फसल का प्रचलित भाव 2425 रूपये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गेहूं की फसल तैयार है और कटाई का कार्य चल रहा है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित करा दिए गए हैं। किसानों को अपना गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की

error: Content is protected !!